सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ धान अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

0

Last Updated on December 3, 2025 by Gopi Krishna Verma

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों से धान की खरीद को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना कि किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर धान की खरीद सुनिश्चित की जा

गिरिडीह। बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की उपस्थिति में जिले के सभी पैक्स संचालकों और स्टेक होल्डर्स के साथ धान अधिप्राप्ति को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

किसानों से धान की खरीद को बढ़ावा देना और यह सुनिश्चित करना कि किसानों से निर्धारित समय सीमा के भीतर धान की खरीद सुनिश्चित की जाय। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को धान अधिप्राप्ति हेतु अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने, सभी लैम्पस में सरकारी कर्मियों की प्रतिनियुक्ति तथा अधिप्राप्ति प्रक्रिया से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी बताया गया कि पूर्व में किसानों को धान की राशि दो किस्तों में दी जाती थी, लेकिन अब किसानों के हित में इसमें महत्वपूर्ण सुधार किया गया है। अब धान जमा करने के 7 दिनों के भीतर ही संपूर्ण राशि सीधे किसानों के खाते में एकमुश्त प्रदान की जाएगी। इस दौरान धान अधिप्राप्ति से संबंधित और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बीसीओ, सभी एजीएम, लैम्प्स प्रबंधक,सभी वीएलडब्ल्यू एवं जिले के सभी राइस मिल संचालक उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी धान अधिप्राप्ति सत्र को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से संपादित करना है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *