जीडी बगड़िया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में एक दिवसीय ‘एक देश, एक चुनाव’ पर परिचर्चा
Last Updated on June 3, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। एक देश एक चुनाव के विषय पर मंगलवार को गिरिडीह जीडी बगड़िया टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास ने किया। वहीं संचालन कॉलेज के प्राध्यापक आनंद कुमार पांडेय ने किया।

मौके पर एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक, पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, गिरिडीह नगर निगम के पूर्व मेयर सुनील पासवान, पूर्व उपमेयर प्रकाश राम, गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, गिरिडीह भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा, जीडी बगड़िया शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के प्राचार्य अनिल प्रसाद कुशवाहा, वरिष्ठ नेता संत कुमार लल्लू , एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनील रजक, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश दास, मनीष कुमार, कॉलेज के प्राध्यापक वंदना चौरसिया तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
