डीडीसी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

0

Last Updated on January 30, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ‘बापू’ की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया, कहा उनके उच्च आदर्शों और नैतिक मूल्यों का संदेश सदैव हमें बेहतर और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

महात्मा गांधी ने समूचे विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले अपने महान विचारों से प्रेरित किया। उन्होंने केवल शब्दों से नहीं, बल्कि अपने आचरण से लोगों को प्रभावित कर बदलाव की नई राह दिखाई। बापू के विचार आज भी हमें शांति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आइए, उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

वहीं समाहरणालय सभागार में पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी अनंत मिश्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, तेज कुमार हांसदा समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी ने पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा गया।

इसके अलावा जिला जनसंपर्क कार्यालय में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती समेत अन्य सभी कर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन रखा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *