राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में निशा को मिला दूसरा स्थान

0

Last Updated on December 24, 2025 by Gopi Krishna Verma

राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करना जिला के लिए गर्व की बात: विजय कुमार यादव

गिरिडीह। प्लस टू उच्च विद्यालय बगोदर में दसवीं में अध्ययनरत छात्रा निशा कुमारी ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान जड़ दिया। उसकी इस सफलता से एक ओर जहां परिवारजन व ग्रामीण खुश हैं। वहीं विद्यालय के लिए भी बड़ी गर्व की बात है। मंगलवार को राज्यस्तर पर कुशल प्रतियोगिता का आयोजन वेंचर स्किल इंडिया, दीनदयाल उपाध्याय मेगा स्किल सेंटर कांके, रांची में आयोजित किया गया।

आयोजित कौशल प्रतियोगिता में राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। छात्रा निशा कुमारी गिरिडीह जिला का प्रतिनिधित्व कर रही थी। छात्रा के द्वारा वर्षा जल संचयन के थीम पर प्रोजेक्ट बनाया गया था। व्यवसायिक शिक्षा के जिला एम.आर.पी विजय कुमार यादव ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा निशा कुमारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन होने से विद्यार्थियों के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है एवं अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश मिश्रा ने बताया कि राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त करना मेरे विद्यालय के लिए गर्व की बात है। विद्यालय के व्यवसायिक शिक्षक दीपक राय ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि छात्रा काफी होनहार है और इसकी उपलब्धि काबिले तारीफ है। विद्यालय के सभी शिक्षक ने छात्रा निशा कुमारी के इस उपलब्धि पर बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *