कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष सतीश केडिया का हुआ स्वागत
Last Updated on October 7, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में एक भव्य समारोह में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतीश केडिया का स्वागत सह पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से नए पुराने सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। वहीं कार्यक्रम में मांडू के पूर्व विधायक सह गिरिडीह जिला प्रभारी जय प्रकाश पटेल विशेष रूप में उपस्थित हुए। जिले के कार्यकर्ताओं ने उनका हजारीबाग जिला अध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत कियासमारोह में जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सतीश केडिया को फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।
इस मौके पर पार्टी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को और अधिक सक्रिय करने का संकल्प लिया।पूर्व विधायक जय प्रकाश पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि नहीं वर्तमान जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह के बेहतरीन कार्यकाल की हम सराहना करते हैं लेकिन कोई भी पद कभी स्थाई नहीं होता और पार्टी ने सतीश केडिया को जिम्मेवारी दी है तो हमें पूरी उम्मीद है की सतीश केडिया के नेतृत्व में गिरिडीह जिला कांग्रेस नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।पदभार ग्रहण करने के बाद सतीश केडिया ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे हर कार्यकर्ता को उसका उचित सम्मान मिले और संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे और और जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
कार्यक्रम में शामिल विभिन्न नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंच से अपने विचार रखे और नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी समय में पार्टी को और मजबूती देने का भरोसा जताया।
मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, नरेश वर्मा, नकुल सिंह चंद्रशेखर सिंह सुरेंद्र सिंह अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, निषाद अहमद, नदीम अख्तर, समीर राज चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, पोरेश मित्रा, यश सिन्हा, विनीत भास्कर, विमल सिंह, सुखदेव सेठ, अनिमेश देव, अमित सिन्हा अभिनंदन सिंह मनोज राय निजामुद्दीन अंसारी मोहम्मद निजाम धनंजय गोस्वामी अशोक निराला नागेश्वर मंडल समेत जिले के विभिन्न प्रखंडो के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन धनवार प्रमुख गौतम सिंह ने किया।