निकाय चुनाव गिरिडीह: वार्ड छह से 1173 मतों के साथ संजीव कुमार विजयी
Last Updated on February 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निकाय चुनाव गिरिडीह में वार्ड छह से संजीव कुमार 1173 मत लाकर विजयी घोषित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी माया देवी को 411 मतों से शिकस्त दिया। माया को कुल 762 मत ही प्राप्त हुए।

संजीव ने अपने जीत का श्रेय वार्ड के जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि आज जनता के समर्थन से ही उन्हें यह पद प्राप्त हुआ है। उनके जीत पर समर्थक विनय कुमार सिंह, आशीष कुमार, रितेश मंडल, रवि राज, कबि राज, कुंदन सिंह समेत अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है। वहीं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव उप-मेयर के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
