निकाय चुनाव गिरिडीह: गोलीकांड के मुख्य आरोपी शिवम आजाद दुर्गापुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

0

Last Updated on February 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह में नगर निकाय चुनाव के दौरान हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वार्ड नंबर 18 में हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी शिवम आजाद को पुलिस ने दुर्गापुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके सहयोगी विक्की साव को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जाता है कि शिवम आजाद गिरिडीह से ही एक टैक्सी लेकर दुर्गापुर एयरपोर्ट पर पहुंचा था और वहां से कहीं दूसरे शहर जाने की तैयारी में था। चुनाव के दिन दो पक्षों के बीच पहले नोकझोंक और पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें राजू खान समर्थकों और शिवम आजाद समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया था। मतदान के बाद हुई गोलीबारी में राजू खान के दो समर्थकों को गोली लगी थी। फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *