निकाय चुनाव: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे गिरिह

0

Last Updated on February 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सोमवार को गिरिडीह पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में साहू ने पार्टी के भीतर बगावत को लेकर कहा, “संगठन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जो भी पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा अनुशासित संगठन है, जहां विचारधारा और संगठन सर्वोपरि हैं। नगर निगम चुनाव स्थानीय स्तर का भले हो, लेकिन पार्टी की मर्यादा से समझौता नहीं होगा। बागियों पर जल्द निर्णय सार्वजनिक करने का संकेत भी दिया।

कांग्रेस द्वारा अपने बागी नेताओं पर कार्रवाई के सवाल पर साहू ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस को “वंशवादियों की पार्टी” बताते हुए कहा कि वहां परिवार और खास लोगों को तरजीह मिलती है, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहा मेहनत और निष्ठा से कोई भी आगे बढ़ सकता है, जिससे संगठन मजबूत रहता है।

मौके पर नगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, मेयर प्रत्यशी डॉ शैलेन्द्र चौधरी, सुरेश साव ,नुनूलाल मरांडी ,राजेश जयशवल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *