बिरनी प्रखंड मुख्यालय में हुआ विधायक कार्यालय का उदघाटन
Last Updated on April 3, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। गुरुवार को बिरनी प्रखंड मुख्यालय सह अंचल कार्यालय परिसर में विधायक कार्यालय का उदघाटन स्थानीय विधायक नागेंद्र महतो के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं समेत प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार, अंचलाधिकारी संदीप मद्धेशिया एवं अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। मौके पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक कार्यालय में बिरनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

मौके पर बीडीओ फणीश्वर रजवार, सीओ संदीप मधेशिया के अलावा भाजपा जिला मंत्री सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, बिरनी मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, भरकट्टा मंडल अध्यक्ष टूपलाल वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य नारायण पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण दास, तुलसी यादव, प्रकाश सिन्हा, प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, युवा सुभाष वर्मा, प्रवीण प्रभाकर, मीडिया प्रभारी रंजीत राय, बीरेंद्र यादव, मनोज चंद्रवंशी, मुखिया राज कुंवर नारायण सिंह, बैजनाथ यादव, राम कृष्ण वर्मा, विजय यादव, मुखिया दिलीप दास, मुखिया किशुन राम, भरत वर्मा, किशुन वर्मा, महेश यादव, कार्तिक यादव, दिनेश यादव, पिंटू वर्मा, जयदेव यादव, विनोद यादव, विक्रम तर्वे, राम किशुन विश्वकर्मा, समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

