मंत्री सुदिव्य ने किया 71 योजनाओं का शिलान्यास

0

Last Updated on January 3, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सूबे के नगर विकास एवं आवास विभाग सह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार ने शहरी परिवहन, नागरिक सुविधा एवं HLMC से स्वीकृत कुल 71 योजनाओं का शिलन्यास विधिवत रूप से नगर निगम परिसर में किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री सुदिव्य कुमार, एसडीएम श्रीकांत विस्पुते, सहायक नगर आयुक्त अशोक हसदा एवं अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह के साथ कई वार्डो के पार्षद मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सोनू ने कड़े शब्दों में ठेकेदारों को हिदायत देते कहा कि काम की गुणवत्ता में किसी भी तरह से कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। गिरिडीह का विधायक और सरकार में मंत्री होने के नाते इस जिले पर विशेष ध्यान है।

सरकार से पैसे लाकर देने का काम उनके द्वारा किया जा रहा है अब उसका सही इस्तेमाल करवाना नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की है। वहीं मौके पर अर्बन प्लानर मंजूर आलम जूनियर इंजीनियर सोनू रजक सहित निगम कर्मी मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *