राजधनवार में हुई मोब्लिंचिंग की घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों से मिलकर उनके परिवार को बंधाया ढांढ़स

0

Last Updated on December 24, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने राजधनवार में हुई मोब्लिंचिंग की घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों से मिलकर उनके परिवार को ढाढस बंधाया और पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसी को भी किसी की जान लेने का हक नहीं दोषी हो कानून अपना काम करेगा। उनके साथ झारखंड राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य नरेश वर्मा, देवरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अहमद राज, नूरी, यस सिन्हा, जुनेद आलम, विमल सिंह, अवधेश सिंह सहित कई प्रमुख कांग्रेसी मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *