गिरिडीह में कर्पूरी भवन निर्माण को लेकर नाई समाज की बैठक
Last Updated on October 14, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। ज़िले में मंगलवार को राष्ट्रीय नाई महासभा की एक बैठक कृष्णानगर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नन्दलाल शर्मा ने की। बैठक में सबसे पहले गिरिडीह में कर्पूरी ठाकुर चौक का सौन्दर्यीकरण के लिए झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को धन्यवाद दिया गया। निर्णय लिया गया कि छठ महापर्व के बाद कर्पूरी ठाकुर चौक का उद्घाटन नगर विकास मंत्री के हाथों होगा।

बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों ने मांग किया कि गिरिडीह में एक कर्पूरी भवन का निर्माण के लिए समाज को पहल करना चाहिए। तत्पश्चात यह सर्वसम्मति से तय किया गया कि बहुत जल्द विभिन्न प्रखंडों में बैठक करके आगामी नवम्बर महिना में जिला स्तर पर एक सम्मेलन किया जाएगा। सम्मेलन में ही कर्पूरी भवन निर्माण की घोषणा की जाएगी।

बैठक में नन्दलाल शर्मा, गणेश ठाकुर, मोहनलाल शर्मा, नाथेश्वर ठाकुर, गंगाधर ठाकुर, प्रकाश शर्मा, दशरथ शर्मा, मुकेश ठाकुर, अर्जुन शर्मा, सदानंद शर्मा, प्रेम शर्मा, मनोज शर्मा, राजू ठाकुर, भवानी ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, शंकर शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।