ताज़ा खबर: गिरिडीह के तिसरी के असुरहड्डी जंगल में मिले लिथियम के भंडार की हो रही है जांच
Last Updated on March 22, 2026 by Gopi Krishna Verma
भारतीय जियोलॉजिकल सर्वे टीम द्वारा किया जा रहा जांच

गिरिडीह। भारतीय जियोलॉजिकल सर्वे की टीम को जिले के तिसरी प्रखंड के असुरहड्डी जंगल पहुंचे हैं। यहां बताते चलें कि तिसरी प्रखंड के असुरहड्डी के जंगल में लिथियम का भंडार पाए जाने की सूचना है। जिसकी सूचना मिलते ही केंद्रीय जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की टीम एक्टिव हो गई है और पिछले दो दिनों से लगातार टीम सर्वे का कार्य कर रही है।

गिरिडीह जिले में लिथियम का भंडार पाये जाने के बाद अब यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसलिए केंद्रीय जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की टीम सर्वे करने के लिए गिरिडीह पहुंची है।
