पिंडाटांड़ में लैंड सीलिंग मामला, डीसी ने सरकारी भूमि पर दिया बोर्ड लगाने का निर्देश
Last Updated on August 2, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। लैंड सीलिंग अपील केस नंबर 1/2023-24 ललिता देवी बनाम राज्य एवं अन्य में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव द्वारा केस की स्पष्ट एवं तथ्यात्मक निर्णय हेतु शनिवार को मौजा पिंडाटांड़ वादगत स्थल पर ही कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया तथा उक्त स्थल का निरीक्षण किया गया एवं उभय पक्ष को सुना गया एवं उनके द्वारा दायर दस्तावेजों का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया, उक्त स्थल का उपायुक्त ने निरीक्षण किया तथा सरकारी भूमि पर सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया।

स्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, सदर अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, पचम्बा, कोर्ट प्रेसकार, राजस्व कर्मचारी, अमीन संबंधित पंचायत के मुखिया सांसद प्रतिनिधि उप मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।