खोरीमहुआ: रक्तदान शिविर में 25 युनिट रक्त संग्रह

0

Last Updated on January 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, गिरिडीह के निर्देश के आलोक में अनुमंडल कार्यालय, खोरीमहुआ एवं प्रखण्ड कार्यालय, धनवार परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन ने बताया कि उक्त रक्तदान शिविर का आयोजन जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध कराने एवं समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि आयोजित शिविर के माध्यम से कुल 25 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जिसमें अनुमंडल कार्यालय, खोरीमहुआ से 19 यूनिट तथा प्रखण्ड कार्यालय, धनवार से 06 यूनिट रक्त शामिल है।

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इस पुनीत कार्य में प्रशासनिक पदाधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। रक्तदान करने वालों में अभिषेक कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी, खोरीमहुआ सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी एवं आम लोग सम्मिलित रहे, जिनके सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. सौहेल अख्तर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, रक्तकेन्द्र, सदर अस्पताल, गिरिडीह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन सभी निर्धारित स्वास्थ्य मानकों एवं चिकित्सकीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। उपस्थित चिकित्सकीय दल द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक चिकित्सकीय जाँच के उपरांत सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने रक्तदान को एक महान सामाजिक दायित्व बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने आमजनों से इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की तथा कहा कि प्रशासन द्वारा भविष्य में भी जनहित एवं मानव सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *