घाटशिला उप चुनाव में जेएमएम के जीत का गिरिडीह में मना जश्न
Last Updated on November 14, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो की प्रचंड जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह नेताओं ने बस स्टैंड स्थित जिला कार्यालय से शाम को विजय जुलूस निकाली। इसका नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह कर रहे थे। विजय जुलूस जिला कार्यालय से बड़ा चौक होते हुए टावर चौक पर पहुंची। जहां आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया।

इस मौके पर एक दूसरे को जीत की मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी गई। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का विकास हो रहा है। राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार चाहती है जिसका परिणाम आज सबके सामने है। कहां की घाटशिला के जनता ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर विश्वास रखते हुए अपना जन आशीर्वाद दिया है। कहा कि स्वर्गीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद वहां का विकास कार्य हेमंत सोरेन ओर उनके बड़े पुत्र निर्वाचित हुए सोमेश सोरेन करेंगे।

मौके जिला अध्यक्ष संजय सिंह अजीत कुमार पप्पू कृष्ण मुरारी शर्मा राकेश रंजन टूना सिंह सुमित कुमार शिवम आजाद अशोक राम प्रदोष कुमार अभय सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
