30 मार्च को मनाया जाएगा झामुमो का स्थापना दिवस: संजय सिंह

0

Last Updated on March 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

झामुमो जिला समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

गिरिडीह। जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 53वाँ स्थापना दिवस 04 मार्च को मनाया जाता है लेकिन 04 मार्च को होली का त्योहार रहने के कारण उस दिन स्थापना दिवस नहीं मनाया गया। अब स्थापना दिवस 30 मार्च को मनाया जाएगा। यह निर्णय झामुमो जिला कार्यालय में जिला समिति की बैठक में सोमवार को लिया गया।

उक्त जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरू शीबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य को लेकर अंतिम आदमी के विकास को लेकर जो सपना देखा था वो सपना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। झारखंड अब समृद्ध झारखंड की ओर बढ़ रहा है। सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। आगामी 30 मार्च को स्थापना दिवस के अवसर पर झामुमो शक्ति प्रदर्शन करेगा। गांव गांव से हजारों हजार लोग स्थापना दिवस समारोह में झंडा मैदान गिरिडीह पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरू शीबू सोरेन की अनुपस्थिति में यह पहला स्थापना दिवस समारोह आयोजित होने जा रहा है, उनके निधन का एक वर्ष पूरा नहीं हुआ है इसलिए इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा।

समारोह की सफलता के लिए शीघ्र कमेटी का गठन किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर महानगर और सभी प्रखंडों के अध्यक्षों को प्रखंड, पंचायत, वार्ड और बूथ स्तर पर बैठक करने, दिवाल लेखन , पोस्टर और पर्चा के माध्यम से एनाउंसमेंट करके 30 मार्च को गिरिडीह चलो का नारा बुलंद करने का निर्देश दिया गया। गिरिडीह नगर निगम के महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह में हजारों महिलाएं भाग लेंगी। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए गिरिडीह के गांव गांव में बैठक किया जाएगा। सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने बारी बारी से स्थापना दिवस समारोह की सफलता को लेकर अपनी अपनी राय दी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह और संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने किया।

बैठक को जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, नूर अहमद, दिलीप मंडल, नुनूराम किस्कू उर्फ़ टाइगर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, सचिव फरदीन अहमद, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, सुनिल यादव, बरकत अली, शत्रुघ्न मंडल, सुमित कुमार, हलधर राय, मुकेश आनन्द केशरी, चांद रसीद, दिलीप रजक, राजकुमार महतो, प्रधान मुर्मू, बिरजू मरांडी, चांदमल, खुरशीद अनवर हादी, विजय सिंह, रिंकू बर्णवाल, मोजाहिद अंसारी, रंजीत कुमार राम, निरंजन राय, मजीद अंसारी, अनवर अंसारी, मेहताब मिर्जा, टुन्ना सिंह, मोनू सिंह, अभय सिंह, हरिमोहन कंधवे, अनिल चौधरी, सैफ अली गुड्डू, शब्बीर अंसारी, मुमताज अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *