झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा और जिला संगठन सचिव अनिल चौधरी का देवरी में स्वागत
Last Updated on August 1, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा देवरी प्रखण्ड समिति के द्वारा शुक्रवार को झामुमो के नव नियुक्त जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा और संगठन सचिव अनिल चौधरी का झामुमो कार्यालय देवरी में स्वागत किया गया।

प्रखण्ड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी और प्रखण्ड सचिव रघु मरांडी ने दोनों नेताओं को हरा गमछा ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया । इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष मोजाहिद अंसारी ने कहा कि जिला कमेटी में कृष्ण मुरारी शर्मा और अनिल चौधरी के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी और देवरी प्रखंड को भी इसका लाभ होगा।

प्रखण्ड सचिव रघु मरांडी ने कहा कि दोनों की नियुक्ति से देवरी प्रखंड में खुशी का माहौल है। झामुमो के प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड सरकार गरीबों, युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण कि दिशा में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना लाकर पूरे देश में एक मिसाल कायम किया है। और अब इसकी चर्चा विश्व स्तर पर हो रही है।इसको देखने वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि झारखंड आ रहे हैं। जिला संगठन सचिव अनिल चौधरी ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में संगठन को मजबूत करने की पहल की जाएगी।
स्वागत समारोह में कोषाध्यक्ष ब्यास राय, विजय सिंह, रामकिसुन हाजरा, निजाम अंसारी, राजकुमार राम, कासिम अंसारी, शमीम अंसारी, ढेना टुडू, चेतलाल हाजरा, हरिलाल टुडू, पौलूस हांसदा, उदीन अंसारी, कामेश्वर वर्मा, महेन्द्र राणा सहित कई लोग मौजूद थे।