झामुमो जिलाध्यक्ष ने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा

0

Last Updated on January 23, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने गुरुवार को झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी की टीम सदर अस्पताल पहुंची। टीम ने सिविल सर्जन डॉ. शेख जफरल्ला और अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन से मुलाकात कर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।
झामुमो नेताओं ने कहा कि मरीजों व उनके परिजनों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पोस्टमार्टम में अवैध वसूली और एम्बुलेंस के डीजल के नाम पर पैसे मांगने की बातें सामने आ रही हैं, जो गंभीर मामला है।


जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने स्पष्ट कहा कि यदि पोस्टमार्टम या किसी सेवा में अनावश्यक वसूली की शिकायत सही पाई गई, तो दोषियों पर कार्रवाई तय है। उन्होंने यह भी कहा कि रोड हादसे के घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस सेवा है, ऐसे में डीजल के नाम पर पैसे मांगना गलत है, क्योंकि सरकार डीजल मद में राशि देती है।


वहीं अस्पताल उपाधीक्षक ने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए बताया कि अस्पताल में 56 नर्सों की जरूरत है, जबकि फिलहाल 28 नर्सें ही कार्यरत हैं, जिससे संचालन में कठिनाई होती है।
टीम में अजीत कुमार पप्पू, रॉकी सिंह, दिलीप मंडल, दिलीप रजक, सईद अख्तर, तूफान वारसी सहित कई झामुमो नेता शामिल थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *