वर्षों का इंतजार खत्म: सियाटांड़ में खुला भगवान कुबेर अन्नपूर्णा फ्यूल पेट्रोल पंप
Last Updated on June 6, 2025 by Gopi Krishna Verma
भगीरथ महतो का प्रयास लाया रंग, क्षेत्र के लोगों में देखी जा रही खुशी, पूर्व मुखिया व जिप सदस्य ने किया उद्घाटन


नवडीहा। बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सियाटांड़ में एचपी का भगवान कुबेर अन्नपूर्णा फ्यूल पेट्रोल पंप का शुभ उद्घाटन किया गया। पंप का उद्घाटन पूर्व मुखिया गुणवती देवी व पूर्व जिप सदस्य किरण वर्मा ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। वहीं डीलर भागीरथ महतो के सौ वर्षीय पिता जगदीश महतो ने भी पंप के एक मशीन का उद्घाटन फिता काटकर किया।

बताते चलें कि नवडीहा ओपी क्षेत्र का यह पहला पेट्रोल पंप है। क्षेत्र में एक भी पंप नहीं रहने के कारण विशेष कर किसानों, बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर संचालित वाहनों को पेट्रोल डीजल लेने के लिए दस किलोमीटर दूर चतरो व छोटकी खरगडीहा तक का सफ़र करना पड़ता था, जो ऐसा करने में सक्षम नहीं होते उन्हें स्थानीय स्तर पर खुले में बिक रहे तेल वाहनों में भरवाना पड़ रहा था जिससे वाहन के लाइफ क्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ता था।

उद्घाटन समारोह में सुरेश कुमार वर्मा, शंकर राय, उपेन्द्र कुमार वर्मा, अजीत कुमार वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।