डेढ़ वर्षीय मासूम के मौत से मातम में बदली दशहरा की खुशियां

0

Last Updated on September 30, 2025 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा ओपी क्षेत्र के झलकडीहा (जंगरीडीह) की घटना

नवडीहा। मंगलवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के जंगरीडीह के टोला झलकडीहा में दुर्गा पूजा के इस महत्वपूर्ण त्योहार में सारी खुशियां गम में तब्दील हो गई। सारे ग्रामीण जहां माता के आराधना की तैयारियां में जुटे थे वहीं अचानक एक मासुम की मौत ने सारी खुशियां बिखेर दिया।

खुशियां अचानक गम में क्यों बदली

ग्रामीणों के अनुसार झलकडीहा के मुकेश वर्मा का डेढ़ वर्षीय पुत्र आयान्स राज उर्फ बजरंगी सोमवार शाम के सात बजे अपने छत पर अन्य बच्चों के साथ ती-पहिया खिलौना वाहन से खेल रहा था। उसकी मां उस वक्त सांय लगा रही थी। मृतक अचानक खिलौना वाहन के साथ छत से सीढ़ी पर लुढ़कने लगा। इस दौरान उनके सर में गहरा चोट लग गया। इससे तत्क्षण उनका सर फुल गया। परिजनों द्वारा बच्चे को ईलाज के लिए तुरंत गिरिडीह ले जाया गया, वहां से उन्हें हालात की गंभीरता को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया फिर वहां माथे का सीटी स्कैन करने के बाद बेहतर ईलाज के लिए दुर्गापुर भेजा गया। जहां उनकी मौत हो गई।

काफी मन्नतें के बाद जन्मा था मृतक

मृतक अपने माता-पिता का एकमात्र पुत्र था जो काफी पुजा-अर्चना व मन्नतें मांगने के बाद हुआ था। उनके असमय निधन से माता-पिता पर मानो दु:खों का पहाड़ टुट पड़ा। इस घटना से ग्रामीणों का भी दिल भर आया और पूरे गांव में मायूसी छा गई।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed