जमुआ के नए सीओ बने नरेश कुमार वर्मा
Last Updated on August 1, 2025 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। झारखंड सरकार ने जमुआ के नए अंचलाधिकारी के रुप में नरेश कुमार वर्मा को पदस्थापित किया है। इसके पहले वे बोकारो जिला में चंद्रपुरा के अंचलाधिकारी थे। उनका गृह जिला हजारीबाग है।

सीओ के पदस्थापन की सूची झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार विभाग द्वारा गुरुवार 31 जुलाई को जारी किया गया। वहीं अब जमुआ सीओ संजय पांडेय को रांची मुख्यालय वापस बुला लिया गया है।