सड़क दुर्घटना में सियाटांड़ में मंटु वर्मा (मन्टा) की मौत
Last Updated on December 27, 2025 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड़ निवासी मंटु कुमार वर्मा(35) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना शनिवार शाम लगभग सवा पांच बजे बेंगाबाद-चतरो मुख्य मार्ग पर बामीटांड़ के सोनहगढहवा कहे जाने वाले स्थान पर सड़क दुर्घटना में एक पैतीस वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक नवडीहा ओपी क्षेत्र के सियाटांड़ निवासी मंटु कुमार वर्मा, पिता किशुन महतो है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूत्रों के अनुसार वह गिरिडीह से अपने टेम्पो से आ रहा था। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से टेम्पो पलट गया और मृतक उसके नीचे दब गया। माथे से अधिक खुन बनने से ऑन स्पॉट उसकी मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। इस दौरान सियाटांड़ मुखिया महेंद्र कुमार वर्मा, सचिन वर्मा, दीनदयाल वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, नवडीहा मंडल अध्यक्ष सुधीर वर्मा आदि मृतक के परिजनों को समझाते नज़र आए।
टेम्पो ड्राइवर था मृतक
मृतक मंटु कुमार वर्मा अपने पीछे तीन बच्चों दो बेटे( 15 व 10 वर्ष) तथा एक पुत्री 12 वर्ष को पीछे छोड़ गए हैं। वह टेम्पो ड्राइवर था। खबर लिखे जाने तक शव सड़क पर पड़ा था।
