जमुआ: प्रतापपुर से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
Last Updated on December 18, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बुधवार को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की ताराटाड़ जाने वाली मुख्य सड़क स्थित उसरी नदी पुल के पास झाड़ी में कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है।

उपरोक्त सूचना के आधार पर आबिद खॉ पुलिस उपाधीक्षक साईबर क्राईम गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये फोन पे, गुगल पे पर रेंडम मो. डाल कर UPI से लिंक एकांउट पाने पर उक्त मो. पर कॉल करके अपने झासे में लेकर ठगी करते है एवं Lotus Ne नाम के ऑनलाईन गेमिंग रैप के माध्यम से साइबर ठगी के पैसा को खाते में Withdraw करवा लेते है। इस संदर्भ में साइबर थाना कांड सं0-41/2025 दिनांक-17.12.2025 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित कुमार शर्मा उम्र करीब 19 वर्ष पिता किशोरी ठाकुर ग्राम-प्रतापपुर थाना-जमुआ जिला-गिरिडीह तथा रंजीत कुमार यादव उम्र करीब 26 वर्ष पिता-हरिहर यादव ग्राम-प्रतापपुर थाना-जमुआ जिला-गिरिडीह शामिल है।
बरामद सामानों का विवरण
मोबाइल, सिम, मोटर साइकिल को बरामद किया गया है। छापामारी दल में शामिल पुलिस कर्मियों में आबिद खाँ पुलिस उपाधीक्षक साईबर क्राईम गिरिडीह, पुनि रामेश्वर भगत, साइबर थाना प्रभारी, पुनि चन्द्रनाथ उरॉव, पुनि दिनेश कुमार, सअनि गजेंद्र कुमार, तेजनरायण प्रसाद, धनश्याम पिगुआ, हकिमुद्दीन अंसारी आदि थे।
