जमुआ: 45 हजार जाली नोट के साथ दो गिरफ्तार
Last Updated on October 16, 2025 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। गुरुवार को जमुआ पुलिस ने जाली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
सूत्रों से 15 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे पुलिस अधीक्षक को पता चला कि जमुआ थाना क्षेत्र के चितरडीह रोड में जाली नोट खपाने वाला गिरोह सक्रिय होने वाला है। निर्देश मिलते ही खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। टीम ने चन्दा मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्धों को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार राणा, पिता-सुरेश प्रसाद राणा, ग्राम- फुफंदी, थाना- बेंगाबाद, जिला- गिरिडीह नितीन कुमार, पिता- हरि मंडल, ग्राम- बेरिया, थाना- हिरोडीह, जिला- गिरिडीहफरार आरोपी योगेश मंडल, पिता- यमुना मंडल, ग्राम- बैरिया, थाना- हिरोडीह, राज उर्फ राजेश मंडल, पिता-बिनोद मंडल, ग्राम- मंडरो, थाना- हिरोडीह शामिल है।
इन चीजों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से ₹45,000 (पैंतालीस हजार रुपए) के ₹500 के जाली नोट, दो स्मार्टफोन और यामाहा FZS मोटरसाइकिल (संख्या JH11AK-4856) बरामद की है। तलाशी के दौरान अभिषेक कुमार राणा के पास से जाली नोटों का बंडल, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद हुई। वहीं नितीन कुमार से एक मोबाइल फोन मिला। पूछताछ में दोनों ने विभिन्न जगहों पर जाली नोट खपाने की बात स्वीकार की।

बीएनएनएस के इन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज
जमुआ पुलिस ने कांड दर्ज थाना प्रभारी मणिकान्त कुमार के बयान पर जमुआ थाना में कांड संख्या 244/2025, धारा 318(2)/178(1)/179/180/03(05) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी में इन अधिकारियों की रही भुमिका
छापामारी दल में शामिल अधिकारी थाना प्रभारी पुअनि मणिकान्त कुमार, पुअनि सत्येन्द्र कुमार पाल, थाना प्रभारी, धनवार पुअनि धमेन्द्र कुमार अग्रवाल, थाना प्रभारी, घोड़थम्भा ओपी पुअनि महेश चन्द्रा, थाना प्रभारी, हिरोडीह सअनि हरेन्द्र कुमार सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, दान्दु राम हेम्ब्रम (जमुआ थाना) आरक्षी दयानंद यादव एवं उदय कुमार सिंह (जमुआ थाना) पुलिस के अनुसार, फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।