पूर्व विधायक केदार हज़रा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

0

Last Updated on June 10, 2025 by Gopi Krishna Verma

जमुआ चौक पर चर्चा में कहा कि उन्होंने सबको दिया सम्मान

जमुआ। जेएमएम नेता सह पूर्व विधायक केदार हज़रा ने मंगलवार को जमुआ प्रखंड के आधे दर्जन गांवों में जनसंपर्क चलाया अभियान चलाया। उन्होंने जमुआ चौक पर कार्यकर्ताओं से की चर्चा। कहा कि वे 24घंटे किसी का भी कॉल रिसीव करते हैं। कभी भी छूट भैया छोकरे को सिर पर नहीं चढ़ाया। उन्होंने कहा कि वे जमुआ विधानसभा में विकास की गाड़ी को सरपट दौड़ा रहे थे। आज विकास और रफ्तार पकड़ता; लेकिन कुछ लोगों ने उनके साथ राजनीतिक साजिश किया। कहा अब वे जहां हैं वहां काम कर रहे हैं।

कहा कि जमुआ में हर दिन गठबंधन मजबूत हो रहा है। वहीं भाजपा के कैडर भी प्रतिनिधि के रवैए से टूट रहे हैं। कहा कि कार्यकर्ताओं को तरजीह न देकर अन्य लोगों को तरजीह दी जा रही है। कहा कि छः माह में ही लोगों को समझ में आ रहा है। हर रोज सौ लोग कॉल कर यह बात बतला रहे हैं। यही स्थिति रही तो गिरिडीह जिले में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा।

पूर्व विधायक केदार के साथ जुनैद आलम, मुस्लिम अंसारी, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मो. निजामुद्दीन, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, मो. अख्तर, रामकृष्ण कुमार, राजद के प्रखंड अध्यक्ष सहित कई लोग थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *