‘झारखंड धाम महोत्सव’ के नाम से हो मेला का आयोजन, जमुआ विधायक ने की सरकार से मांग

0

Last Updated on February 24, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने जमुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भगवान शिव मंदिर ‘झारखंड धाम’ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रत्येक वर्ष वैशाख माह की अक्षय तृतीया पर इस पवित्र स्थल पर ‘झारखंड धाम महोत्सव’ के नाम से भव्य धार्मिक मेला आयोजित किया जाए।

विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि यह मंदिर पूरे झारखंड में अपनी धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक महत्व के लिए विख्यात है। यहां 51 फीट ऊंची उड़ते हुए मुद्रा में स्थापित भगवान हनुमान जी की भव्य प्रतिमा भी लाखों श्रद्धालुओं का प्रमुख आकर्षण बनी हुई है।

इस महोत्सव से न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त आधार भी प्रदान करेगा। विधानसभा में उठे इस प्रस्ताव पर सरकार का पक्ष स्पष्ट होने की प्रतीक्षा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *