जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे की उपस्थिति में कृषि वर्ष 2025-26 में सम्पादित किये जाने वाले फसल का CCE AGRI APP एवं DGCES के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किये जाने के निमित्त प्रशिक्षण सत्र का हुआ आयोजन

0

Last Updated on August 29, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे की उपस्थिति में कृषि वर्ष 2025-26 में सम्पादित किये जाने वाले फसल का CCE AGRI APP एवं DGCES के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किए जाने के निमित्त प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

जिसमें गिरिडीह जिला अन्तर्गत सभी 13 प्रखंड/अंचल के प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं अंचल निरीक्षक के साथ-साथ BAJAJ ALLIANZ GENERAL INSURANCE CO. LTD के प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह भी सम्मिलित हुए। CCE AGRI APP एवं DGCES के माध्यम से फसल कटनी प्रयोग के महत्व एवं कटनी प्रयोग कैसे सम्पादित किया जायेगा, के बारे में APP के माध्यम से जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, गिरिडीह के द्वारा विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही, उपस्थित सभी प्रखंड/अचल स्तरीय प्रयोगकर्ताओं को निदेश दिया गया कि फसल कटनी प्रयोग किसी भी परिस्थिति में ऑफलाईन स्वीकार्य नहीं होगा।

हर हाल में ऑनलाईन ही फसल कटनी प्रयोग सम्पादित किया जायेगा। इस हेतु दिनांक 06.09.2025 तक अपने नाम के सामने आवंटित ग्राम में जाकर प्लॉट का चयन करते हुए फॉर्म 1 भरना सुनिश्चित करेंगे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *