गांडेय के महेशमरवा में अवैध हथियार का मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह हिरासत में
Last Updated on November 21, 2025 by Gopi Krishna Verma
देसी पिस्टल 11, मैगजीन जिंदा गोली 12, अर्द्ध निर्मित पिस्टल 13 बैरल सहित कई समान और मशीन को बरामद

गिरिडीह। ज़िले गांडेय थाना क्षेत्र के महेशमरवा में एक घर में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण का भंडाफोड़ किया है। पपरवाटांड़ कार्यालय से पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले कार्य में सम्मिलित 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त में शायर अली, फुरकान अंसारी, मोहम्मद चुना, मोहम्मद समीर मलिक, मोहम्मद मंगली मोहम्मद, कमरुद्दीन उर्फ सदमा शामिल है वही मुख्य आरोपी उस्मान अंसारी भागने में सफल रहा।
पुलिस टीम ने मौके पर से देसी पिस्टल 11 मैगजीन जिंदा गोली 12 अर्द्ध निर्मित पिस्टल 13 बैरल सहित कई समान ओर मशीन को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से गुप्त सूचना प्राप्त हुई की गांडेय के महेशमरवा में शायर अली नामक व्यक्ति के घर में कुछ लोग दो-तीन दिन से रहकर अवैध हथियार निर्माण कर रहा है। सूचना के सत्यापन को लेकर गिरिडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने शायर अली के घर को घेर कर छापेमारी किया। उक्त स्थल पर छापेमारी करते हुए घर के जमीन में बनाए गए घर में सभी 6 लोगों को रंगे हाथ अवैध पिस्टल का निर्माण करते हुए पकड़ा। पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने बताया कि शायर अली मुख्य अपराधी उस्मान अंसारी और अन्य अपराधियों के सहयोग से हथियार बनाने का समान एवं मशीन दो दिन पूर्व मुंगेर बिहार से लाया था।
बताया गया कि उपरोक्त अपराधी पूर्व में भी बिहार एवं अन्य राज्यों में इस तरह के अपराध में जेल जा चुका है। टीम में गांडेय अहिल्यापुर ताराटांड़ और अन्य थाना के पुलिस शामिल थे।
