गिरिडीह कॉलेज में बीएड छात्रों का होली मिलन समारोह संपन्न
Last Updated on February 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को गिरिडीह कालेज गिरिडीह में बीएड संभाग में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं प्रो. ओमकार चौधरी का कार्यकाल पूरा होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई।

मौके पर प्रो. डॉ. अनुज कुमार सर, प्रो. बलभद्र सर, प्रो. सतीश यादव, प्रो. बालेंदु शेखर त्रिपाठी, प्रो. रश्मि कुमारी, प्रो. विनीता कुमारी, शैलेश चंद्र प्रसाद, पंकज प्रियदर्शी आदि अनेकों लोग सम्मिलित हुए।

डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम सद्भावना और रंगों का त्योहार है जिसे लोग आपसी भेदभाव को भुलकर प्रेम के रंग में रंग जाते हैं। मौके पर अनेकों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
