हरलाडीह दुष्कर्म मामले में जांच को पहुंचे हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार

0

Last Updated on January 31, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। पीरटांड प्रखंड के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। मामले की जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार शनिवार को हरलाडीह ओपी पहुंचे। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने डीआईजी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ अब तक की जांच प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अनुसंधान को और अधिक तेज करने, साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन सुनिश्चित करने तथा पीड़िता को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। डीआईजी ने पुलिस टीम को आपसी समन्वय के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने का आदेश दिया।

डीआईजी अंजनी कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। न्याय की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि आरोपियों को कड़ी-से-कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने जांच को गति देने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। डीआईजी के दिशा-निर्देशों के बाद अनुसंधान में नई गति आई है। पीड़िता के परिवार को सुरक्षा और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है। मामले में जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *