गिरिडीह: योगासना स्पोर्ट के तीन खिलाड़ी जाएंगे भुवनेश्वर

0

Last Updated on January 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह के तीन योगासना स्पोर्ट के खिलाड़ी एवं एक जज का चयन 28 से 31 जनवरी तक कलिंगा स्टेडियम भुनेश्वर उड़ीसा में होने वाले अस्मिता योगासन लीग के लिए हुआ।

गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि 28 जनवरी से 31 जनवरी तक ओडिशा भुनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित होने वाले अस्मिता योगासना लीग में गिरिडीह के तीन खिलाड़ी आस्था गुप्ता, स्मिता कुमारी और आसी सिमर का चयन हुआ है और इसके साथ ही गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ के सचिव अमित स्वर्णकार का चयन इस प्रतियोगिता हेतु जज के रूप में हुआ है। जिससे जिले के योगासना स्पोर्ट के खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है।

उन्होंने बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने और राज्य संघ द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ट्रायल ले कर किया गया था। अब ये खिलाड़ी अपने योगासना के कौशल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड टिम की ओर से खेलेंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार इतने बड़े प्रतियोगिता में यहां के खिलाड़ी खेलने जा रहे है और आज तीनों गिरिडीह से भुनेश्वरी के लिए रवाना हुए। उन्हें पूरा विश्वास जताया कि ये सभी वहां पदक जीत कर गिरिडीह ही नहीं पूरे झारखंड का नाम रौशन करेंगे। जिला संघ के कोषाध्यक्ष दयानंद जायसवाल ने बताया कि जिला संघ की ओर से सभी खिलाड़ियों को ट्रैक्सूट प्रदान किया गया जिसके लिए तीनों खिलाड़ियों ने जिला योगासना स्पोर्ट संघ को धन्यवाद दिया।

गिरिडीह जिला योगासना स्पोर्ट संघ में मुख्य संरक्षक राजेश जलान, संरक्षक नवीन कांत सिंह, अध्यक्ष संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष सोनी कुमारी, पुष्पा शक्ति, रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, कोषाध्यक्ष दयानंद जायसवाल, सह सचिव मुक्ता कुमारी कार्यकारणी सदस्य रोहित राय, शशिकांत विश्वकर्मा,अनिल सिंह एवं अन्य सभी सदस्यों ने तीनों खिलाड़ियों एवं जिला योगासना स्पोर्ट संघ सचिव अमित स्वर्णकार जिनका चयन इस प्रतियोगिता हेतु जज के लिए योगासना भारत द्वारा किया गया है सभी की बधाई और अपनी शुभकामनाएं दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *