गिरिडीह: स्वतंत्रता दिवस पर झंडा मैदान में होगा मुख्य समारोह

0

Last Updated on August 7, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। आगामी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर आज समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त रामनिवास यादव ने करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी झंडा मैदान में किया जाएगा। जहां प्रातः 9:00 बजे झंडोतोलन किया जायगा। इसके साथ ही प्रमुख चिन्हित स्थलों पर भी निर्धारित समय में झंडोतोलन किया जाएगा।


समारोह में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, ट्रैफिक नियंत्रण एवं आपातकालीन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए ।साथ ही, आमंत्रण पत्रों का समय पर वितरण, स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को आमंत्रित करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, एवं अनुशासित ढंग से आयोजित करने हेतु विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सभी संबंधित पदाधिकारी जिन्हें जो भी दायित्व मिला है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे एवं आपसी समन्वय स्थापित कर पूरे कार्यक्रम को सफल बनायेंगें।

साथ ही उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारी को प्रोटोकॉल के अनुसार जिले में सभी चिन्हित स्थलों, कार्यालयों सहित सभी सामुदायिक पुस्तकालयों, पंचायत सचिवालयों, प्रखंड मुख्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

प्रभात फेरी हेतु सभी स्कूलों की छात्र/छात्राएं झंडा मैदान में एकत्रित होंगे। इस कार्य के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह के साथ समन्वय स्थापित कर अपने स्तर से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। यातायात पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रभात फेरी से संबंधित मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संधारित करेंगे एवं प्रभात फेरी के लिए निर्धारित समय अवधि एवं मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रखेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन झंडा मैदान में किया जाएगा। झंडा मैदान के स्टेज, दीवार, झंडा का पाइप, पेड़ आदि का रंग-रोगन का कार्य कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में साउंड सिस्टम,बैनर,पोस्टर, की व्यवस्था जिला जनसंपर्क पदाधिकारी करेंगे ।नगर निगम शहर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे।

ध्वजारोहण समारोह के परेड में निम्नलिखित विभाग / विद्यालय के टुकडियों द्वारा भाग लिया जायेगा:

1. महिला पुलिस 2. डी० ए० पी० जवान के दो टुकड़ी 3. होम गार्ड 4. NCC (सिनियर) 5. डी० ए० भी० सी. सी. एल. 6. कार्मेल स्कूल. 7. सुभाष पब्लिक स्कूल, 8. कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, गिरिडीह 9. सर जे. सी. बोस बालिका उच्च विद्यालय 10 बी. एन. साहा डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल गिरिडीह विद्यालय के छात्र-छात्राऐं भाग लेगें। बैठक में पुलिस अधीक्षक,उपविकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह अपार समाहर्ता सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *