गिरिडीह: बस स्टैंड में रंगदारों ने यात्रियों के साथ मारपीट कर की छीनतई
Last Updated on November 8, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को शहर के बस स्टैंड परिसर में कुछ यात्रियों के साथ मारपीट और छिनतई की घटना सामने आई। कुछ युवक ऑटो चालक से रंगदारी मांगने पहुंचे थे, तभी उन्होंने यात्रियों पर हमला कर दिया। इस दौरान यात्रियों को चोटें आईं और उनके नगदी, मोबाइल फोन तथा सोने की चेन छीन ली गई।

सूत्रों के अनुसार, जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चकरदाहा निवासी पंकज कुमार सिंह अपने परिवार के सदस्यों अर्चना सिंह, अंजली सिंह, रूपा सिंह, जोशन देवी और अभय सिंह के साथ एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे। वे ऑटो से गिरिडीह बस स्टैंड पहुंचे थे। ऑटो चालक से रंगदारी मांगने लगे। इसी दौरान कुछ युवक वहां आए और ऑटो चालक से रंगदारी मांगने लगे। जब यात्रियों ने रंगदारी मांगने का विरोध किया, तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

भुक्तभोगी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई की। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन, लगभग 20 हजार रुपए नगद और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
” पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी और अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
-ज्ञान रंजन, नगर थाना प्रभारी
