गिरिडीह: रोड सेफ्टी रोज ऐट रोड और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की दी गई जानकारी

0

Last Updated on January 2, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिडीह संतोष कुमार एवं डीएसपी कौसर अली के नेतृत्व में बगोदर एवं योगीटांड़ में सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर गिरिडीह में रोड सेफ्टी रोज ऐट रोड और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। और साथ में हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना के बारे में भी जागरूक किया और बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।

सभी लोगों के बीच माला, गुलाब, रोड़ सेफ्टी हैण्डबुक और रोड़ सेफ्टी पम्पलेट कि भी वितरण कि गई। साथ में सभी लोगों को रोड सेफ्टी का शपथ दिला कर यातायात नियमों को पालन की अपील की गई। इसके साथ ही लोगों को यातायात के नियमों का अनुपालन करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। हेलमेट पहनने के फायदे से अवगत कराते हुए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने के प्रति सजग किया गया।

बताया गया कि सवारी करते समय दोनों सवारों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी होता है, क्योंकि दुर्घटना के समय चालक व साथ-साथ पीछे बैठे व्यक्ति को चोट लगने का खतरा बराबर रहता है। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार का नशा का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। लोगों को प्रेरित किया गया कि वाहन सदैव निर्धारित गति सीमा में ही चलाना चाहिए। बताया गया कि जल्दीबाजी में वाहनों को ओवर टेक करने की कोशिश न करें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *