नक्सलियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, छुपाकर रखे गए हथियार भारी मात्रा में बरामद
Last Updated on February 7, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले पुलिस अधीक्षक गिरिडीह एवं सुनीलदत्त त्रिपाठी, कमांडेट 154 बटालियन को प्राप्त गुप्त सुचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सुरजीत कुमार एवं कुमार ओम प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, सी०आर०पी०एफ०, 154 बटा० एवं सी.एच.तोम्बा सिंह, सहायक कमांडेट, सी०आर०पी०एफ०, 154 बटा0 के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध एक संयुक्त ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया।

उक्त प्लान के तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, एफ/154 बटालियन, समवाय एवं जिला पुलिस गिरिडीह के द्वारा संयुक्त अभियान का संचालन किया गया।

उक्त अभियान के दौरान खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाडी के भालकी पहाड़ी, कानेडीह के समीप बी०डी०डी०एस० टीम की सहायता से नक्सलियों द्वारा गढ्ढे में छुपा कर रखे गये भारी मात्रा में हथियार, गोला, बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को बरामद कर विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया। उक्त बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों के आलोक में अग्रतर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।
