गिरिडीह: झामुछामो का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

0

Last Updated on January 4, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शहर के झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में झारखंड मुक्ति छात्र मोर्चा का एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक केदार हाजरा,शाहनवाज अंसारी, राकेश कुमार उर्फ रॉकी, दिलीप राजा रजक, कृष्ण मुरारी शर्मा, अजीत कुमार पप्पू सहित कई गणमान्य नेता मौजूद थे।

सम्मेलन के दौरान अभय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने झारखंड मुक्ति छात्र मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू ने नव-नियुक्त छात्र-छात्राओं को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही राज्य और संगठन का भविष्य सशक्त होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बडी यादव, डब्लू यादव, सुमेर वर्मा, आदित्य यादव, बिट्टू यादव, आशीष सिंह, रोहित मंडल, अंकित राज, राज पांडे, आशीष यादव, शिवम देव, रंजन वर्मा, विशाल झा, आर्यन वर्मा, प्रिंस प्रभाकर, सुजीत मंडल, पंकज साव, सागर, बंटी यादव, रोहन तूरी सहित कई छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सम्मेलन का समापन संगठन को और अधिक मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *