गिरिडीह: कांग्रेस कार्यालय में मना नेहरू जयंती

0

Last Updated on November 14, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया आजादी की लड़ाई लड़ने से लेकर आजादी के बाद भी देश निर्माण में लगे रहे उनका जीवन हर कांग्रेस कर्मियों के लिए अनुकरणीय है।

मौके पर मुख्य रूप से पंकज सागर ,मुस्तफा टार्जन ,सरफराज अंसारी ,यश सिंहा, मोहम्मद सोहेल, इमाम उद्दीन, सुजीत मंडल, दिनेश्वर विश्वकर्मा, सोनू खान, मदन विश्वकर्मा, शाहनवाज आलम, निजाम अंसारी, सबीर खान, सुलेमान अख्तर उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed