निकाय चुनाव गिरिडीह: वार्ड 15 की पूजा को मिले सभी जीते प्रत्याशियों से सर्वाधिक 1876 मत
Last Updated on February 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार को जारी निकाय चुनाव परिणाम में गिरिडीह नगर निगम के वार्ड 15 से विजयी पूजा को सर्वाधिक 1876 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने निगम क्षेत्र के 39 वार्ड पार्षदों से सर्वाधिक मत लाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुन्नी देवी को महज़ 529 मत ही मिले। इस प्रकार पूजा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 1347 मतों से परास्त किया।

पूजा ने इसके लिए वार्ड के मतदाताओं सहित समर्थकों का दिल से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे वार्ड के विकास को प्राथमिकता देंगे।

