गिरिडीह: तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी में बड़ा सड़क हादसा, दो की मौत

0

Last Updated on August 30, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के हथियागढ़ घाटी में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में रुक्मणी देवी, पति जागेश्वर शर्मा और शनिचर रजक, पिता परण बैठा शामिल हैं। वहीं घायलों में बबीता देवी, देवन्ती देवी, फूलन देवी, सोफा देवी और सोशिला देवी समेत कई अन्य महिलाएं हैं। सभी श्रद्धालु धनवार प्रखंड के पचरुखी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेम्पो में कुल 14 लोग सवार थे। सभी लोग तिसरी प्रखंड के जमामो स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिर में पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक करने जा रहे थे। इसी दौरान हथियागढ़-जमामो रोड स्थित हथियागढ़ घाटी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए धनवार रेफरल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। वहीं इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *