गिरिडीह: कांग्रेस कार्यालय में मना इंदिरा गांधी जयंती
Last Updated on November 19, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बुधवार को गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वर्गीय इंदिरा के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं तत्पश्चात वक्ताओं ने उनके जीवन पर चर्चा किया।वही जिसकी अध्यक्षता मुखिया सह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम ने किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश श्रद्धापूर्वक इंदिरा जी को याद कर रहा है इंदिरा जी ने अपने जीवन काल में देश के लिए अनेकों काम किया। जिसमें मुख्य रूप से कोलियरी का राष्ट्रीयकरण बैंकों का राष्ट्रीयकरण जिसने लोगों का जीवन आसान किया पाकिस्तान से लड़ाई लड़कर बांग्लादेश को आजाद कराया और दुनिया के नक्शे पर एक नए देश का उदय हुआ पूरी दुनिया के सैन्य समर्पण को अंजाम दिया।

मौके पर मुख्य रूप से मोहम्मद निजाम अंसारी, धनंजय सिंह, मोहम्मद बिलाल, परेशनाथ मित्र, गौतम सिंह, सीताराम पासवान, जय किशोर प्रसाद, साबिर खान, सोनू खान, सरफराज अंसारी, कायम उल हक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
