गिरिडीह: चार वर्ष पहले किया था प्रेम विवाह, अब गला रेत पत्नी का किया हत्या
Last Updated on August 26, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार शाम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के योगीटांड़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सूत्रों के अनुसार स्थानीय निवासी गोपी दास ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी कंचन देवी का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना वार्ड संख्या 24 स्थित सामुदायिक भवन के पास हुई।

बताया सोमवार शाम करीब 7:30 बजे महिला खून से लथपथ सड़क किनारे तड़पती हुई मिली। लोगों ने तत्काल वार्ड पार्षद नुरुल होदा को सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल कंचन को वाहन से गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही गोविंदपुर के पास उसकी मौत हो गई।

प्रेम विवाह के बाद बढ़ते गए विवादमृतका की सास किरण देवी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व कंचन देवी और गोपी दास ने प्रेम विवाह किया था। शुरुआती वर्षों में दंपती का जीवन सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा। दोनों के दो बच्चे भी हैं।