गिरिडीह: रामनवमी को लेकर शहर में उमड़ा जनसैलाब
Last Updated on March 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शुक्रवार की अहले सुबह शहर में रामनवमी को लेकर जनसैलाब देखने को मिला। जब गिरिडीह के सड़कों पर रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ा। अहले सुबह से रामभक्तों की भीड़ लाठी और तलवार समेत अन्य अस्त्र शस्त्र के साथ निकले। जय श्री राम के जयकारे से गिरिडीह गूंजता रहा। भगवा पगड़ी पहनकर शहर के कई हिस्सों में अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने के दौरान जय श्री राम के जयकारे भी जमकर लगाई। तलवार और लाठियों भांजकर खुद को आत्मरक्षा को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक जमकर लाठी भांजी, और तलवार से अपने शक्ति का प्रदर्शन की। शहर के कई हिस्सों में अपने कला का प्रदर्शन किया।

सुबह से ही खिलाड़ियों का सैलाब मकतपुर, काली बाड़ी चौक, पद्म चौक, शिव मोहल्ला और मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंचा। जहां जमकर खिलाडियों ने लाठी और तलवार से प्रदर्शन किया। चारों तरफ सिर्फ महावीरी पताका और भगवा ध्वज ही लहरा रहा था। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार के साथ सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, डीएसपी नीरज सिंह, अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह समेत जिला प्रशासन की टीम और पुलिस जवान तैनात थे। कई मंचों से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जा रहा था।

विहिप के साथ बजरंग दल, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनीं जेएमएम के मंच के साथ माहुरी नवयुवक समिति और मारवाड़ी युवा मंच का मंच भी सजाया गया था। इस दौरान इन मंचों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया जा रहा था।
