गिरिडीह: बीयर लदा ट्रक मवेशी अस्पताल के पास पलटा, कोई हताहत नहीं
Last Updated on March 26, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मवेशी अस्पताल के पास बन रहे नाला के समीप गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बीयर से लदा एक ट्रक अचानक पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक बोकारो से बीयर लेकर गिरिडीह की ओर आ रहा था। जैसे ही वह मवेशी अस्पताल के पास निर्माणाधीन नाला को पार कर रहा था, तभी सड़क किनारे की मिट्टी अचानक धंस गई। संतुलन बिगड़ने से ट्रक वहीं पलट गया।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि ट्रक पलटने से सड़क जाम हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है और प्रशासन द्वारा जल्द ही यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
