गिरिडीह: शहर के प्रतिष्ठित संस्थान स्पेक्ट्रम कैरियर में फेयरवेल आयोजित कर 12वीं के छात्र-छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई

0

Last Updated on January 30, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के सिहोडीह स्थित स्पेक्ट्रम कैरियर इंस्टीट्यूट में 12वीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्यारहवीं के छात्राओं ने 12वीं के छात्रों को तिलक और फूलों के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरूआत ग्यारहवीं के छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ किया। इस अवसर पर बच्चों को शिक्षकों ने उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया। संस्थान के निदेशक मिथिलेश कुमार, प्रदीप कुमार और बसंत कुमार ने बच्चों को बारहवीं परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के तौर और तरीके को समझाया तथा भविष्य में सफल होने की शुभकामनाएं दिया और बच्चों को बताया कि यह संस्थान आपका है, आप सबों के लिए हमेशा हमारा दरवाजा खुला है।

इधर शिक्षकों ने संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने भी छात्र-छात्राओं को मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *