गावां: 20 हजार घुस लेते गावां के राजस्व कर्मचारी आलोक गिरफ्तार

0

Last Updated on July 11, 2025 by Gopi Krishna Verma

मोटेशन के लिए राजु यादव से मांगा था 50 हजार रुपए, गावां के हल्का 8-9 के प्रभार में था आलोक

गिरिडीह। शुक्रवार को जिले के गावां प्रखंड में एसीबी ने एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। राजस्व कर्मचारी का नाम आलोक शंकर त्रिगुणायत है, इससे पहले वह देवरी में था, वहां भी उनके कारनामे से जनता त्रस्त थी।

शिकायतकर्ता राजू प्रसाद यादव ने एसीबी को बताया कि आलोक शंकर ने उनसे म्यूटेशन के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी। राजू की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई। आरोपी कर्मचारी पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपए लेते समय पकड़ा गया।

आलोक शंकर गावां अंचल के हल्का नंबर 8 और 9 का प्रभार संभाल रहे थे। धनबाद एसीबी की टीम ने उन्हें गावां बाजार स्थित बेलु राम के घर से गिरफ्तार किया। कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *