डीयू से पढ़ें गौरव भी आजमाएंगे मेयर पद पर किस्मत

0

Last Updated on January 29, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गिरिडीह नगर निगम में महापौर, उप-महापौर सहित अन्य पदों को लेकर दावेदारों की गतिविधियां बढ़ती नजर आ रही हैं।

इसी कड़ी में पिछले 13 वर्षों से सक्रिय राजनीति से जुड़े युवा नेता गौरव कुमार ने नगर निगम चुनाव-2026 में मेयर प्रत्याशी बनने की इच्छा जाहिर कर सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। गौरव कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक हैं और उन्हें शहर के सबसे युवा व शिक्षित मेयर दावेदारों में गिना जा रहा है।

गौरव कुमार ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे गिरिडीह नगर के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनकल्याण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि पारदर्शी प्रशासन, युवाओं की भागीदारी और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

अपने राजनीतिक और सामाजिक अनुभव का उल्लेख करते हुए गौरव कुमार ने बताया कि वे लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर जनसेवा करते आ रहे हैं। सरल स्वभाव और जमीनी जुड़ाव के कारण युवाओं के साथ-साथ आम नागरिकों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जा रही है।

नगर निगम चुनाव को लेकर जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक माहौल और भी रोचक होता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि जनता किसे अपना जनादेश देती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *