गिरिडीह में चार दिवसीय पुस्तक मेला का हुआ शुभारंभ

0

Last Updated on April 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

डीसी रामनिवास यादव ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया मेला का उद्घाटन

गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह के विवाह भवन में आयोजित पुस्तक मेले का उद्घाटन जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह पुस्तक मेला 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एवं स्थानीय नागरिक शामिल हो रहे हैं।

उद्घाटन के दौरान उपायुक्त ने कहा कि किताबें मनुष्य की सबसे अच्छी मित्र होती हैं। वे न केवल ज्ञान देती हैं, बल्कि जीवन को सही दिशा भी दिखाती हैं। उन्होंने बच्चों और युवाओं को मोबाइल से दूरी बनाकर किताबों की ओर अधिक ध्यान देने की सलाह दी।


उपायुक्त ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध शैक्षणिक, साहित्यिक, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रेरणादायक पुस्तकों को देखा। उन्होंने स्टॉल संचालकों से बातचीत करते हुए कहा कि इस तरह के पुस्तक मेलों का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए, ताकि युवाओं को अच्छी किताबों तक आसानी से पहुंच मिल सके।


विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग सीमित करें और अपना अधिक समय पढ़ाई में लगाएं। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से पुस्तक पढ़ने से मानसिक विकास तेजी से होता है और जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलती है।मौके पर रंजीत राय , डॉ छोटू प्रसाद, मंथन शर्मा , रमानंद वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *