अहिल्यापुर थाना के बुधुडीह व गिरिडीह के झिंझरी मोहल्ला से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

0

Last Updated on July 3, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना अन्तर्गत बुधुडीह बाजार एवं गिरिडीह बस स्टैण्ड के समीप झिंझरी मोहल्ला के पास कुछ साइबर अपराधी द्वारा फोन के माध्यम से ठगी किया जा रहा है।

उपरोक्त सूचना के आधार पर आबिद खां पुलिस उपाधीक्षक साईबर क्राईम गिरिडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बारी-बारी से दोनो स्थानों से कुल चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे 1.दीपु कुमार मंडल उर्फ दीपक कुमार मंडल उम्र करीब 22वर्ष पिता-कान्ते मंडल उर्फ कामदेव मंडल सा0-चामलिट्टी थाना-अहिल्यापुर जिला-गिरिडीह 2.छोटी मंडल उर्फ छोटे मंडल उम्र करीब 30वर्ष पिता-गोविन्द मंडल सा0-चामलिट्टी थाना -अहिल्यापुर जिला-गिरिडीह 3.श्रवण राय उम्र करीब 21वर्ष पिता-संजय राय सा0-महेशपुर थाना- मुफ्फसिल जिला-गिरिडीह 4.मोहित कुमार मंडल उम्र करीब 19वर्ष पिता-भैरो मंडल सा0-नवादा (महुॅआटाड़) थाना-ताराटाड़ जिला-गिरिडीह है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 05 मोबाइल फोन एव 06 सिम कार्ड बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये साइबर ठगी करने हेतु विभिन्न बैंको का kyc update,adhar update, courier service,Delhi jal board का apk file भेज कर लोगों के साथ ठगी करते है। इस संदर्भ मे साइबर थाना कांड सं0-26/2025 दिनांक-02.07.2025 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में से 1.छोटे मंडल उर्फ छोटी मंडल के विरूद्व देवघर साइबर थाना कांड सं0-21/2023 दर्ज है एवं इसके विरूद्व उक्त मामला के अलावे तेलंगाना, हैदराबाद में भी कुल 65 कांड दर्ज है 2.दीपक कुमार मंडल के विरूद्ध अहिल्यापुर थाना कांड सं0-81/2017 एवं छब्ब्त्च् में भी एक शिकायत दर्ज हैं 3.श्रवण राय के विरूद्व गिरिडीह साइबर थाना कांड सं0-19/2023 दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आज दिनांक-03.07.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *