समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट के प्रयासों का दिखा असर; उधना से धनबाद तक चलेगी नई रेल सेवा

0

Last Updated on July 1, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट की वर्षों की मेहनत आखिरकार रंग लाई है। भारतीय रेलवे ने उधना (गुजरात) से धनबाद (झारखंड) के लिए एक नई रेल सेवा की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 09039 के रूप में यह सेवा 4 जुलाई से उधना और 6 जुलाई से धनबाद से परिचालन में आएगी। फिलहाल यह एक स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही है, लेकिन इसे स्थायी रूप से नियमित सेवा में बदलने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

इस फैसले से गुजरात और झारखंड के बीच आवागमन करने वाले लाखों यात्रियों, खासकर प्रवासी मजदूरों और छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

हाल ही में गिरिडीह के सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में इस रेल सेवा को शुरू करवाने का वादा किया था। उन्होंने संसद में भी इस मांग को मजबूती से उठाया, जिससे रेल मंत्रालय का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ।

समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट ने इस रेल सेवा की मांग को लेकर कई वर्षों से लगातार प्रयास किए। ट्रस्ट के सदस्यों ने न सिर्फ प्रशासनिक स्तर पर आवाज उठाई, बल्कि जन आंदोलनों और जागरूकता अभियानों के ज़रिए इस मुद्दे को जीवंत बनाए रखा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *